Kushal Yuva KYP Registration 2025 : नमस्कार दोस्तो, आजकल कई स्कूल और कॉलेजों में सीएलसी (College Living Certificate) या एसएलसी (School Living Certificate) लेने के लिए KYP अनिवार्य बना दिया गया है, और ये सर्टिफिकेट तभी मिलते हैं जब छात्र कुशल युवा प्रोग्राम में भाग लेते हैं। हालाँकि सरकार द्वारा अभी तक इसके लिए कोई ऑफिसियल सुचना नहीं दिया गया हैं, जिससे ये पता चले की पुरे बिहार के स्कूल-कॉलेज में अनिवार्य हैं या नहीं? इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पास CLC या SLC आवश्यक प्रमाण पत्र हों, तो यह लेख आपके लिए है।

Read also –
- https://sonuwebworld.in/abc-id-card-kaise-banaye-how-to-create-abc-id-card-abc-id-card-online-apply/
Kushal Yuva KYP Registration 2025 : Overviews
योजना का नाम | बिहार कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) 2025 |
लेख का नाम | Kushal Yuva KYP Registration 2025 |
उद्देश्य | कंप्यूटर और सॉफ्ट स्किल्स में प्रशिक्षण देना |
न्यूनतम योग्यता | 10वीं या 12वीं पास |
उम्र सीमा | 15 से 25 वर्ष |
आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in |
क्या है Bihar KYP (Kushal Yuva Program)?
Bihar KYP यानी कुशल युवा कार्यक्रम, बिहार सरकार द्वारा संचालित एक ऐसा कार्यक्रम है जो राज्य के बेरोजगार युवाओं को तकनीकी और व्यक्तिगत विकास से जोड़ता है। इसमें तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है:
- Life Skills: आत्मविश्वास, टीम वर्क, नेतृत्व, समय प्रबंधन आदि।
- Computer Skills: बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन, MS Office, इंटरनेट ब्राउजिंग, टाइपिंग आदि।
- Communication Skills: हिंदी और अंग्रेजी में प्रभावी संवाद, इंटरव्यू की तैयारी आदि।
यह प्रशिक्षण युवाओं को न केवल सरकारी या प्राइवेट नौकरी के योग्य बनाता है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाता है।
प्रशिक्षण केंद्र (Training Center) की जानकारी कैसे प्राप्त करें?
- पंजीकरण के बाद आपको आपके नजदीकी Skill Development Center में भेजा जाएगा।
- केंद्र की जानकारी पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद उपलब्ध होती है।
बिहार कुशल युवा कार्यक्रम के उद्देश्य
Bihar KYP Registration 2025 का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना है। इसमें उन्हें ऐसी स्किल्स सिखाई जाती हैं जो आज के डिजिटल युग में अत्यंत जरूरी हैं। इस योजना के तहत निम्नलिखित उद्देश्यों को पूरा करने की कोशिश की जाती है:
- युवाओं में तकनीकी ज्ञान और सॉफ्ट स्किल्स का विकास करना।
- उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना।
- उन्हें सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों के लिए योग्य बनाना।
प्रशिक्षण के लाभ क्या हैं?
- कंप्यूटर, कम्युनिकेशन और लाइफ स्किल्स की जानकारी मिलती है
- नौकरी की तैयारी के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया कोर्स
- राज्यभर में सैकड़ों प्रशिक्षण केंद्र मौजूद
- निःशुल्क प्रशिक्षण – कोई शुल्क नहीं लिया जाता
Kushal Yuva KYP Registration 2025 : Eligibility
Kushal Yuva KYP Registration 2025 के लिए आवेदन करने से पहले यह जान लें कि आप निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों:
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- न्यूनतम 10वीं पास अनिवार्य है, जबकि 12वीं पास को प्राथमिकता मिलती है।
- आवेदक के पास बैंक खाता, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अवश्य होनी चाहिए।
Kushal Yuva KYP Registration 2025 : Important Documents
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
KYP Online Apply 2025 Step-by-Step Process
- आधिकारिक वेबसाइट www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर जाएं

- New Registration पर क्लिक करें।
- फॉर्म में आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर आदि भरें।

- OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।

- फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

- दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन दबाएं।
- आवेदन की रसीद डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
KYP Certificate कैसे डाउनलोड करें?
- प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें।

- Dashboard में जाकर Certificate सेक्शन में जाएं।
- डाउनलोड पर क्लिक करके प्रमाण पत्र PDF के रूप में प्राप्त करें।
Important Links
Online Apply | Registration || Login |
Find KYP Center | Check Now |
PDF Of Application Form | 10th || 12th |
Guidelines of KYP | Download Now |
Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष
Kushal Yuva KYP Registration 2025 बिहार सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका लक्ष्य है युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना। यह कोर्स सिर्फ नौकरी की तैयारी ही नहीं, बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की प्रक्रिया है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पास वह कौशल हो जिसकी आज की दुनिया को ज़रूरत है, तो बिना समय गंवाए Bihar KYP Program के लिए पंजीकरण करें। इससे न केवल आपकी शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, बल्कि रोजगार पाने की संभावनाएं भी कई गुना बेहतर हो जाएंगी।
FAQ’s : Kushal Yuva KYP Registration 2025
प्रश्न 1: क्या KYP Training के लिए कोई शुल्क देना होगा?
उत्तर: नहीं, यह योजना पूरी तरह से निःशुल्क है।
प्रश्न 2: KYP Certificate कहां उपयोगी होता है?
उत्तर: यह प्रमाणपत्र सरकारी और निजी नौकरियों में तकनीकी और संचार कौशल के प्रमाण के रूप में काम आता है।
2 thoughts on “KYP Online Registration 2025 – कुशल युवा कार्यक्रम के लिए ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन?”